राजधानी में शनिवार को सुबह से बादल रहे। हल्की बारिश भी हुई। इससे दिन का तापमान करीब चार डिग्री तक गिर गया है। मौसम विज्ञानियों ने संकेत दिए हैं कि शहर में रविवार को भी आसमान मेें बादल रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अभी बढ़ी हुई हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में करीब एक मिमी पानी बरस गया। दिन में भी करीब सवा मिमी पानी बरसा। ज्यादातर समय आसमान में काले-घने बादल रहे। सुबह हवा में नमी 86 फीसदी के आसपास रहा। इस वजह से दिन का तापमान 29.3 डिग्री तक गिर गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। दोपहर में कुछ समय के लिए आसमान साफ हुआ। इस वजह से हवा में नमी घटकर 76 फीसदी के आसपास पहुंच गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजस्थान के बीकानेर, सीकर, दिल्ली, उत्तरप्रदेश के बरौनी, लखनऊ, बिहार बक्सर, झारखंड के बोकारो, कोलकाता और उसके बाद दक्षिण पूर्व-दिशा की ओर उत्तर पूर्व-बंगाल की खाड़ी में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक मानसून द्रोणिका है। एक चक्रवर्ती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 3.6 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक है।
इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। रविवार 9 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/cloudy-thunderstorms-will-prevail-in-the-city-today-127599770.html
एक टिप्पणी भेजें