सरकारी भूमि पर शव दफनाने को लेकर तनाव पुलिस ने कब्र से शव निकाल परिजनों को सौंपा

पूर्व से विवादित सरकारी जमीन पर शव दफनाने को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में तनाव उतपन्न हो गया। मामला देवरी थाना क्षेत्र के रानीडीह रामपुर गांव की है। जहां पर 67 वर्षीय कबीर पंथी वृद्ध अजुन दास की मौत हो गई। इसके बाद परिजन सहित समाज के लोग गांव स्थित गैरमजरूआ जमीन पर शव को दफनाने की तैयारी में जुट गए। लेकिन ज्योंहि कब्र खोदकर दफनाने की तैयारी की जा रही थी कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि यह मैदान है और बगल में स्कूल और घर है। ऐसे में यहां शव दफनाना गलत है। लेकिन पहले पक्ष का कहना था कि यह सरकारी भूमि है और जहां शव दफनाने से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसी बीच एक तरफ जहां दोनों तरफ से विवाद बढ़ता चला गया।

मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों ओर से मामले को सुना ही जा रहा था कि इसी बीच पहले पक्ष की ओर से दलित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची और खुद मोर्चा संभालते हुए शव को कब्र में डाल दिया और मिट्‌टी से ढंक कर चलती बनी। इसके बाद दोनों तरफ से तानातानी और बढ़ गई। खबर मिलते ही देवरी पुलिस से अतिरिक्त जवानों को मंगाया गया। शव दफनाने से रोकने का देवरी पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन शव दफनाने की जिद में दलित समाज की महिलाएं आगे आकर देवरी प्रशासन की मौजूदगी में शव को दफना दिया।

करीब ढाई बजे खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह व एसडीएम धीरेन्द्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की। वहीं सरकारी जमीन में किसी प्रकार की विधि-व्यवस्था न बिगड़े इसे लेकर घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करते हुए साढ़े छह बजे शाम में धारा 144 लागू कर दिया गया। इसके बाद पुलिस प्रसाशन की देखरेख में वहां से शव को निकालकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया और दलित समाज के लोगों को समझाने की काफी कोशिश की गई। हालांकि प्रशासन की बात को दलित समाज के लोगों ने माना और शव को अन्य स्थान पर दफनाया गया। मौके पर देवरी अंचलाधिकारी सुधीर कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्र लाल ओहदार, थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, एसआई नीतीश कुमार, अजय सोय, बिक्रम पूर्ति सहित देवरी, हीरोडीह, जमुआ तीसरी थाना के भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tension over burial on government land


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/tension-over-burial-on-government-land-127616420.html

Post a Comment

और नया पुराने