पंजाब नेशनल बैंक नगरी के शाखा प्रबंधक द्वारा शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के खाताधारकों के बैंक खाते होल्ड कर मानसिक रूप से परेशान करने एवं उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत कलेक्टर से नागरिकों ने की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच दल का गठन किया था। जांच दल ने गुरुवार को पहुंचकर संबंधित शिकायतकर्ताओं के कथन लिए।
नगरी नगर की एकमात्र राष्ट्रीयकृत बैंक पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा विगत दिनों शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं जैसे आवास, विधवा एवं वृद्धा पेंशन के हितग्राहियों के खाते विभिन्न कारण बताकर होल्ड कर दिए गए थे। खाते होल्ड किए जाने से हितग्राहियों को शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके संबंध में नागरिकों ने कलेक्टर को शिकायत की थी।
इस पर कलेक्टर ने जांच दल का गठन किया था। इसने गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे बैंक शाखा पहुंचे। जांच दल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक पीएन यादव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कुमार उदयन ने करीब तीन घंटे बंैक शाखा में शिकायतकर्ता 6 किसानों के साथ ही अन्य खाताधारकों की बैंक संबंधी आ रही समस्याओं को सुना। जांच दल के सामने कई उपभोक्ताओं ने बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष व्यक्त किया।
अभी हम विश्लेषण करेंगे
कलेक्टर के निर्देशानुसार 6 आवेदक किसानों के साथ ही अन्य लोगों की भी समस्याओं को सुना है, लिखित में भी आवेदन लिए है। बैंक शाखा प्रबंधक ने भी अपना पक्ष रखा है। अभी विश्लेषण करेंगे, शाखा प्रबंधक ने जिनका पैसा रोका है वो क्यूं रोका है, यह कल बनाकर देंगे। यदि मुझे उनके जवाब से संतुष्टि नहीं मिलती है तो मैं फिर आकर जांच करूंगा। -पीएन यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी बैंक
एनपीए खाते थे होल्ड किए हैं
जो खाते एनपीए थे वो होल्ड किए हैं। जो होल्ड किए हैं उनमें किस चीज का पैसा आया है जांच करेंगे। जांच दल के सामने बैंक का पक्ष रखा है। -धर्मेंद्र राजपूत, शाखा प्रबंधक पीएनबी नगरी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/nagri/news/investigation-team-took-statements-of-account-holders-after-complaint-against-pnb-branch-manager-127616381.html
एक टिप्पणी भेजें