ब्लॉक के ग्राम कौडूटोला से चिखली के मध्य प्रस्तावित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का निर्माण ढाई वर्ष से अधूरा है। 2 किमी की लंबाई वाले इस मार्ग का निर्माण सितंबर 2019 में पूर्ण हो जाना था लेकिन यह सड़क निर्माण कार्य की पूर्णता तिथि गुजर जाने के एक वर्ष के बाद भी अधूरी है। सड़क निर्माण कपंलीट नहीं होने से इस मार्ग में गुजरने वाले ग्रामीणों व राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में तो यह मार्ग कीचड़ व दलदल में बदल गया है। जिससे इस रूट में यात्रा करने वाले ग्रामीणों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है।
कौडूटोला से चिखली के मध्य प्रस्तावित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ढाई वर्ष से अधूरी पड़ी है। ग्राम पंचायत चिखली की सरपंच चेतन मलगामे, मीडिया कर्मी पवन ठाकुर कौडूटोला निवासी ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री बेनीराम साहू, जिला किसान कांग्रेस के महामंत्री उदेराम साहू ने बताया कि कौडूटोला से चिखली के मध्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का निर्माण वर्ष 2018 में स्वीकृत हुआ था। 2 किमी. लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 82 लाख की स्वीकृति दी थी। इस सड़क का निर्माण 23 जून 2018 में प्रारंभ हुआ था। वर्किंग एजेंसी पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए 15 माह की समय सीमा दी थी। यह सड़क दिए गए समय सीमा के अनुसार सितंबर 2019 में पूर्ण हो जाना था लेकिन आश्चर्य की बात है कि कार्य की पूर्णता समय सीमा गुजर जाने के एक वर्ष बाद भी यह निर्माण कार्य अधूरा व अपूर्ण है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को जल्द पूर्ण कराने की मांग की है।
संबंधित विभाग व वरिष्ठ अफसरों को दी जानकारी
ग्राम जादूटोला से तोयागोंदी के मध्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क भी पिछले एक वर्ष से अधूरा है। इस सड़क का निर्माण भी पूर्णता अवधि समाप्त होने के एक वर्ष बाद भी पूर्ण नहीं हुआ है। इन दोनों सड़क में समानता केवल इस बात की है कि यह दोनों सड़क एक ही फर्म एएस कन्ट्रशन द्वारा कराया जा रहा है। पूर्णता अवधि समाप्त होने के बाद भी सड़क निर्माण पूर्ण नहीं होने से इस मार्ग पर आवाजाही करने वाले जादूटोला, तोयागोंदी, शिकारीटोला के ग्रामीण परेशान हैं। वहीं तहसीलदार ने पी. मंडावी बताया कि ग्रामीणों से शिकायत मिली है संबधित विभाग व वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।
बोरई में गलत तरीके से बनाई नाली घरों में घुसने लगा बारिश का पानी

उदयपुर | ग्राम बोरई में बुधवार-गुरुवार से लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए अमृत के समान है लेकिन गांव के कुछ ग्राम वासियों के लिए यह मुसीबत बन गई है। पूरे प्रदेश में लगातार 24 घंटे से बारिश हो रही है खेत-खलिहान, तालाब, कुआं, नदी, बांध सब उफान पर है। ठीक वैसे ही ग्राम बोरई में देखने को मिला। लगातार बारिश होने की वजह से खेत का जो अतिरिक्त पानी है वह गांव में आने लगा। नाली को गलत तरीके से बनाने की वजह से पूरा पानी ग्रामवासियों के घरों में घुसने लगा। बारिश अधिक होने की वजह से खेत का पानी गांव में घुस गया। इससे घनश्याम साहू, कुंभकार साहू, संतोष साहू, राजकुमार साहू, जीवन धुर्वे, अंकलहा साहू, नंदकुमार साहू आदि प्रभावित हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/road-could-not-be-built-between-kaudutola-to-chikhali-and-jadutola-to-toyagondi-127660803.html
एक टिप्पणी भेजें