नगर से दूर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी हॉस्टल को बनाया गया अस्थायी कोविड अस्पताल

कोरोना के बढ़ते रफ्तार के बीच राजनांदगांव के सभी कोविड हॉस्पीटल भर चुके हैं। इसको देखते हुए अब जिला प्रशासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के चौकी रोड स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति छात्रावास को कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। बुधवार शाम से इस हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों को रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।
राजनांदगांव, पेंड्री व सोमनी में बनाए गए कोविड हॉस्पिटल में मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अब जिला प्रशासन द्वारा तहसील और ब्लॉक स्तर पर कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रबंध किया जा रहा है। नगर में ऐसा कोविड हॉस्पिटल नगर से लगभग दो किमी की दूरी पर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी हॉस्टल को बनाया गया है। इससे पहले अप्रैल-मई में इसे क्वारंटाइन सेंटर भी बनाया था और प्रवासी व्यक्तियों को यहां रखा गया था।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता की रहेगी नियमित ड्यूटी
अस्थायी रूप से हॉस्टल को बनाए गए हॉस्पिटल में दो स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी अलग-अलग पाली में लगाई गई है। वहीं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर वहां रूटीन में जांच के लिए जाएंगे। बीएमओ डॉ. रागिनी चन्द्रे ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को रखा जाएगा। बुधवार को नगर में मिलने वाले 3 संक्रमित पुरूषों को वहां रखा गया है।

पार्षद की पत्नी भी निकली कोरोना पॉजिटिव
नगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला गुरूवार भी जारी रहा। नगर के एक पार्षद की पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। बताया जाता है कि दो चार दिनों से तबियत खराब होने पर गुरूवार उनका आरटीपीसीआर टेस्ट किया, जिसमें उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया। इसके बाद उन्हें पेंड्री राजनांदगांव स्थित कोविड हॉस्पिटल ले जाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/dongargaon/news/post-matric-tribal-hostel-made-temporary-kovid-hospital-away-from-the-city-127660807.html

Post a Comment

और नया पुराने