लापता पंचायत सेवक विजय कुमार भदानी का शव गांव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार मच गया। वहीं पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत सेवक की हत्या की खबर सुनते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, वहीं मृतक पंचायत सेवक की पत्नी रोते हुए बेहोश हो जा रही थी। बुधवार सुबह लगभग दस बजे पंचायत सेवक का शव जगसिमर गांव लाया गया। जिसके बाद परिजनों ने पंचायत सेवक का शव अंतिम संस्कार करने पतरो नदी ले गए। बताया जाता है कि हत्यारों ने पत्थर से कूचकर पंचायत सेवक विजय कुमार भदानी की हत्या कर दी थी।
यह हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई है। बताते चले कि रविवार शाम को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के जगसिमर गांव निवासी सह भेलवाघाटी पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्य करे विजय कुमार भदानी का भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरंग घाट टोला बरहमसिया से अपहरण हो गया था। भेलवाघाटी पुलिस ने घटना के दूसरे दिन सोमवार को भेलवाघाटी थाना क्षेत्र से पूर्व नक्सली व दो महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। चर्चा यह भी हिरासत में लिए गए पूर्व नक्सली व एक महिला की निशानदेही पर ही शव बरामद किया गया है। बताया जाता है कि महिला व पूर्व नक्सली का अवैध संबंध पूर्व से चला आ रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/panchayat-servants-head-was-crushed-to-death-radhika-127657036.html
एक टिप्पणी भेजें