एक दिन की बारिश के बाद फिर धूप, गर्मी और उमस बढ़ी

राजधानी में शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा पहुंच गया। पारा चढ़ने के कारण दिन में गर्मी महसूस हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को भी मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन शाम-रात में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अगस्त का पहला सप्ताह अपेक्षाकृत कम बारिश वाला साबित हो रहा है।

रायपुर समेत राज्य के ज्यादा स्थानों पर पिछले सप्ताहभर में बहुत कम वर्षा हुई है। मानसून की गतिविधियां तेज होने की वजह से बारिश की उम्मीद थी, लेकिन व्यापक असर नहीं रहा। रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ एक मिमी वर्षा हुई, जबकि शुक्रवार को दिनभर आसमान साफ रहा। राज्य में भी कटघोरा और पाली में सबसे ज्यादा 50 मिमी बारिश हुई। कुछ अन्य जगहों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/after-one-day-of-rain-again-sunshine-heat-and-humidity-increased-127596218.html

Post a Comment

और नया पुराने