मेडिकल एजुकेशन के पूर्व डायरेक्टर डॉ. एसएल आदिले पर एफआईआर दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी; युवती ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

छत्तीसगढ़ मेडिकल एजुकेशन के पूर्व डायरेक्टर डॉ. एसएल आदिले के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन पर कांकेर की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती को महिला थाने में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। कई घंटे चली पूछताछ के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

दरअसल, कांकेर निवासी एक युवती रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में कार्यरत है। युवती का आरोप है कि साल 2017 में वह परीक्षा देने के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गई थी। तब कॉलेज के तत्कालीन डीन डॉ. आदिले से उसका परिचय हुआ। युवती का आरोप है कि 2018 में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डॉ. आदिले अपने घर ले गए और दुष्कर्म किया।

डॉ. आरके सिंह को बनाया गया है नया निदेशक
युवती की उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद 21 अगस्त को यह मामला सामने आया था। इसके बाद मामले की जांच महिला थाने को सौंप दी गई। उसी दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर विभाग ने डॉ. आदिले को उनके पद से हटा दिया। उन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। इसके अगले ही दिन डॉ. आरके सिंह को नया निदेशक नियुक्त किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ मेडिकल एजुकेशन के पूर्व डायरेक्टर डॉ. एसएल आदिले के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन पर कांकेर की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-medical-education-dme-doctor-sl-adele-may-be-arrested-over-rape-allegation-charges-127647356.html

Post a Comment

और नया पुराने