राज्य के नए विधानसभा भवन का शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भूमिपूजन करेंगे। नवा रायपुर में बनने वाले विधानसभा भवन की आधारशिला दोपहर 12 बजे रखी जाएगी।
इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल, स्पीकर डॉ. चरणदास महंत और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के साथ ही सभी मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। नए विधानसभा भवन का निर्माण मंत्रालय और संचालनालय भवन के पास 51 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। 52 हजार 497 वर्ग मीटर में बनने वाले इस भवन में विधायकों की बैठक क्षमता के अनुरूप सदन, अध्यक्षीय, अधिकारी, प्रतिष्ठित दर्शक, पत्रकार और दर्शक दीर्घा भी बनाया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव और विधानसभा के प्रमुख सचिव, सचिव व अन्य सचिवों के लिए कक्ष, मीटिंग हॉल एवं स्टाफ कक्ष भी बनाए जाएंगे।
यहां एलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक औषधालय भी होंगे। साथ ही विभिन्न समिति कक्षों के अलावा पुस्तकालय, पोस्ट ऑफिस, रेल्वे रिजर्वेशन काउंटर एवं बैंक के लिए भी कक्ष होंगे। विधानसभा के चारों ओर सड़क निर्माण, पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/sonia-and-rahul-will-lay-the-foundation-stone-of-the-new-assembly-building-today-127663402.html
एक टिप्पणी भेजें