शुक्रवार को बिंद्रा-नवागढ़ के विधायक डमरूधर पुजारी व नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल संक्रमित मिले हैं। नया रायपुर का इंद्रावती भवन हॉट स्पॉट बन गया है। वहां कोरोना के 14 संक्रमित और मिले हैं तथा इसे मिलाकर प्रदेश की एचओडी बिल्डिंग में मरीजों की संख्या 60 हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश में 1245 और राजधानी में 448 नए केस सामने आए हैं। राजधानी में 4, जबकि महासमुंद व दुर्ग में एक-एक समेत 6 मरीजों की मौत हुई है। इसे मिलाकर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 252 पहुंच गई है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रायपुर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है। प्रदेश में कुल 27235 मरीजों में से 11873 अभी अस्पतालों में भर्ती हैं। पिछले 24 घंटे में 502 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 15109 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इंद्रावती भवन में कोरोना से पहले दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहां स्वास्थ्य विभाग समेत 6 विभागों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अभी तक 277 कर्मचारियों की जांच की गई है। इसमें कई विभाग प्रमुख भी है, जो कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 55 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार था, उनकी जांच की गई। दूसरी ओर एम्स में डॉक्टर समेत 8 स्टाफ संक्रमित हुए हैं। निजी अस्पतालों के कर्मचारी व डॉक्टर भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। राजधानी के संक्रमितों में ऐसे 60 लोग है, जिन्होंने अपना पता केवल रायपुर लिखवाया है। न मोहल्ले का नाम है और न मकान नंबर। अधिकारियों के अनुसार ऐसे लोग अपनी पहचान छिपाना चाहते हैं। बाराडेरा कैंप के 7 सीआरपीएफ जवान भी कोराेना से संक्रमित हुए हैं। वहां भी लगातार जवान संक्रमित हो रहे हैं।
रायपुर में केस 10 हजार के करीब, दुर्ग व भिलाई में भी कहर
रायपुर में मरीजों की संख्या 9677 पहुंच गई है। इसमें एक्टिव केस 4795 है। सबसे ज्यादा मरीज अंबेडकर अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद एम्स में लोग इलाज करवा रहे हैं। माना में भी मरीजों की संख्या 100 से ऊपर है। प्रदेश में मरीजों, एक्टिव केस व कोरोना से मौत के मामले में रायपुर सबसे ऊपर है। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी आबादी व लापरवाही के कारण लोग लगातार संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना केयर सेंटर फुल हो गए हैं और नए सेंटर तलाशे जा रहे हैं। दुर्ग में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहां 2808 मरीज व 1446 एक्टिव केस है।
यहां मिले नए मरीज
दुर्ग से 104, सरगुजा से 62, राजनांदगांव से 61, जांजगीर-चांपा से 48, महासमुंद से 44, बिलासपुर से 43, बस्तर से 40, बलौदाबाजार से 31, मुंगेली से 28, बेमेतरा से 27, रायगढ़ से 24, धमतरी व सुकमा से 19-19, नारायणपुर से 18, कोरिया से 16, बीजापुर से 15, बालोद से 14, कवर्धा व कांकेर से 12-12, सूरजपुर व जशपुर से 9-9, गरियाबंद से 7, कोरबा व बलरामपुर से 6-6, कोंडागांव से 5, दंतेवाड़ा से 2 व अन्य राज्य से एक मरीज मिले हैं।
टॉप 5 जिले जहां ज्यादा मौत
जिले - संख्या
- रायपुर - 137
- दुर्ग - 31
- रायगढ़ - 12
- बिलासपुर - 11
- राजनांदगांव - 10
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/1245-new-patients-in-the-state-including-mla-damrudhar-also-six-maitens-the-infected-legislators-have-taken-part-in-the-proceedings-of-the-assembly-127663260.html
एक टिप्पणी भेजें