बीएससी की छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, फोटो वायरल की, गिरफ्तार

शहर में रह कर बीएससी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को लाइक एप के माध्यम से प्रेम जाल में फंसा कर युवक ने शारीरिक संबंध बनाए । इसके साथ उसे ब्लैकमेल करने के लिए उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। परेशान छात्रा ने चक्रधर नगर पुलिस से शिकायत की, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए 22 वर्षीय बीएससी की छात्रा ने बताया कि वह शहर में रह कर पढ़ाई कर रही है । कुछ दिन पहले लाइक एप के माध्यम से बलरामपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले बबलू सरोज से उसकी पहचान हुई थी।

इसके बाद बबलू उससे मिलने के लिए रायगढ़ आया और ढिमरापुर में रह कर फॉल्स सिलिंग, डेकोरेशन का काम कर रहा था। फाेन पर बात हाेने के दाैरान छात्रा की पहली मुलाकात काेर्ट के पास हुई। जिसके बाद युवक दूसरे दिन ही उसे पॉलीटेक्निक कालेज में मिला । वह कॉलेज आई हुई थी, घर जाते समय बबलू उसे छाेड़ने की बात कहते हुए बोइरदादर स्थित एक परिचित के घर ले गया । आराेप है कि यहां पर बबलू ने उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

इतना ही नहीं उसकी अश्लील फोटो खींच ली। छात्रा ने बताया कि कुछ दिन बाद बबलू उसे फाेटाे के नाम पर राेज मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। जब उसने शादी करने की बात कही ताे उसने अश्लील फाेटाे वायरल कर दी ।
थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर चक्रधर नगर पुलिस ने बबलू सराेज के खिलाफ 376,509(ख),67 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSC student raped, photo viral, arrested


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/bsc-student-raped-photo-viral-arrested-127646669.html

Post a Comment

और नया पुराने