गणेशोत्सव पर इस बार वर्चुअल चक्रधर समारोह का आयोजन हो रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब में 10 दिन तक यह कार्यक्रम ऑनलाइन चलेगा। रोजाना रात 8 बजे से संगीतोत्सव शुरू हो रहा है। रविवार को इंदौर की अनुजा और चेतना ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। चेन्नई के आशीष प्रसन्ना ने भरतनाट्यम ने व्यूअर्स मन मोह लिया। बनारस के अजय के बांसुरी वादन से खूब समा बांधा।
राजपरिवार ने बताया, कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ, जिसेे 4.5 हजार लोगों ने फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब पर देखा है। समापन 31 अगस्त को समापन होगा। सोमवार को नई दिल्ली से शास्त्रीय गायन मोहसिन खान और शास्त्रीय नृत्य में रागिनी मक्कर सोलो एवं समूह नृत्य पेश करेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/4500-people-watched-on-the-internet-ajays-basundi-tied-127646655.html
एक टिप्पणी भेजें