पत्नी मोबाइल पर करती थी ज्यादा देर तक बातें, नाराज पति ने हत्या के बाद कुएं में फेंकी लाश

पत्नी की मोबाइल फोन पर देर तक बातें करने की आदत से परेशान होकर पति ने उसकी हत्या कर दी। इस कांड में आरोपी के बूढ़े माता-पिता ने भी उसका साथ दिया।तीनों को जिले के पंडरापाठ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला की हत्या के बाद उसके शव के कुएं में फेंक दिया था। 9 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि सुलेसा गांव के कुएं में महिला की लाश मिली है। पुलिस को शव देखकर ही हत्या का शक हो गया था। डॉक्टरी जांच में भी यही बात सामने आई। पति से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद मामले का खुलासा हो गया।


जिस महिला की हत्या की गई उसका नाम भगवती यादव है। जांच के दौरान पुलिस को महिला के पति चिंतामणि के घर में खून के निशान और टूटी हुई चूड़ियां मिली। चिंतामणि से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों के बीच मोबाइल पर ज्यादा बातचीत करने की बात पर झगड़ा हुआ था। महिला मारपीट से तंग आकर पुलिस में रिपोर्ट कराने जा रही थी। चिंतामणि के पिता पिता श्रीराम यादव और मां बचिया यादव ने भगवती को रोका। मगर वो नहीं मानी। इसी वजह से तीनों ने डंडे, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। लाश को कुएं में फेंकने के बाद आत्महत्या की झूठी कहानी पुलिस को सुना दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर जशपुर के पुलिस थाने की है। महिला की हत्या के आरोपी पति, उसकी मां और पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/husband-killed-his-wife-had-a-fight-over-the-issue-of-talking-on-mobile-jashpur-chhattisgarh-incident-127611071.html

Post a Comment

और नया पुराने