नई एयरलाइंस पहुंची राजधानी, जबलपुर की उड़ान शुरू होगी

एयर इंडिया, जेट और इंडिगो के बाद अब रायपुर से नई उड़ानें शुरू करने के लिए बिग फ्लाइ एयरलाइंस ने दिलचस्पी दिखाई है। इस एयरलाइंस ने इंदौर-भोपाल-जबलपुर के लिए नई उड़ान शुरू करने डीजीसीए से लाइसेंस मांगा है। एयरलाइंस इस उड़ान को रायपुर से भी जोड़ना चाहती है। यही वजह है कि एयरलाइंस के अफसरों ने इस मामले में रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश आर सहाय से मुलाकात भी की। उन्होंने भविष्य में रायपुर से कई शहरों के लिए उड़ान शुरू करने कंपनी योजनाओं की जानकारी भी दी। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि कंपनी की ओर से क्षेत्रीय मुख्य अधिकारी रतन अंभौर और शलाका दामले ने नई उड़ानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नई एयरलाइंस कंपनी अपनी उड़ानों की शुरुआत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों से करना चाहती है। इसलिए पहली फ्लाइट का रूट भी दोनों राज्यों की राजधानी को ध्यान में रखकर किया गया है। इधर दूसरी ओर से रायपुर से जगदलपुर के लिए नई घरेलू उड़ान कब से शुरू होगी इसकी तारीख तय नहीं हो पाई है।

पहले इस उड़ान को 5 अगस्त से शुरू करना था, इसके लिए ट्रायल उड़ान भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से इस तारीख को आगे बढ़ा दी गई है। अफसरों का दावा है कि इसी महीने से रायपुर से जगदलपुर के लिए नई उड़ान शुरू कर दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New Airlines will start flight to Rajdhani, Jabalpur


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/new-airlines-will-start-flight-to-rajdhani-jabalpur-127612203.html

Post a Comment

और नया पुराने