सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे इलाज कराने आई महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामे की खबर सुन देवरी थाना के एसआई दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। मृतक महिला देवरी थाना क्षेत्र के घोसे गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध इंद्रा देवी हैं। मृतक महिला के पुत्र रामचन्द्र रविदास ने बताया कि मंगलवार सुबह अचानक मां के सीने में दर्द होने लगी।
जिसके बाद एंबुलेंस से देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। देवरी सीएचसी में स्लाइन व इंजेक्शन लगाने के बाद दर्द कम होने के बजाए बढ़ता ही गया। कर्मियों ने मोबाइल से सूचना चिकित्सक को दी, लेकिन सूचना के बावजूद चिकित्सक नहीं आए जिसके कारण उनकी मां की मौत हो गई। मां की मौत होने के बाद चिकित्सक पहुंचे। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में लापरवाह चिकित्सक को हटाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद देवरी पुलिस मौके पर पहुंची। जिला चिकित्सा पदाधिकारी अवधेश सिन्हा ने बताया कि देवरी चिकित्सा पदाधिकारी को कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/doctors-did-not-come-due-to-deterioration-of-old-age-commotion-after-death-127653757.html
एक टिप्पणी भेजें