देवरी थाना क्षेत्र के कानीकेंद खटौरी गांव में डायन भूत का आराेप लगाकर एक महिला को प्रताड़ित करने व मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित महिला ने देवरी थाना में आवेदन देकर कानीकेंद गांव के कैलाश दास, मुंद्रिका देवी व पप्पू दास के विरुद्ध डायन बोलकर प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक कैलाश दास के पुत्र सोनू की मौत एक वर्ष पूर्व में पेड़ से गिर जाने के वजह से हो गई थी। इस घटना के बाद आरोपियों द्वारा डायन बोलकर परेशान किया जा रहा था।
इसके बाद पंचायती भी हुई थी। वहीं बीते रविवार (2 अगस्त) की सुबह में आरोपियों द्वारा घर पर हमला बोलकर कहा कि तुम मेरे बेटे को खा गई हो डायन मेरा बेटा को वापस कर दो। इस दौरान कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे मेरी सास घायल हो गई। मेरे होठ में दांत से काटकर जख्मी कर दिया गया। इधर महिला द्वारा देवरी थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 219/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। थाना प्रभारी ने बताया कि डायन बोलकर मारपीट किए जाने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/tortured-woman-accused-of-harassing-three-127583146.html
एक टिप्पणी भेजें