कोरबा में तीन साढ़ू भाइयों ने रात में पार्टी की, कच्ची शराब पीने से दो की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में कच्ची शराब पीने से शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों रिश्ते में साढ़ू भाई थे और रात को तीनों ने जमकर पार्टी की थी। घटना बल्गिखार क्षेत्र की है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की हालत अब पहले से ठीक है।

जानकारी के मुताबिक, भेजीनारा बांकी निवासी राजेश यादव और रिस्दी, कोरबा निवासी तीजराम यादव साढ़ू भाई हैं। दोनों बल्गीखार में रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को उनका एक और साढ़ू भाई कोरबा के अटारी निवासी प्रसादी यादव उनसे मिलने के लिए घर आया हुआ था। इस दौरान राजेश और तीजराम ने ग्राम ढपढप से महुआ शराब खरीदी।

रात को तबीयत बिगड़ते देख परिजन ले गए अस्पताल
इसके बाद तीनों ने रात को जमकर शराब और चिकन पार्टी की। कच्ची शराब पीने से तीनों की तबीयत बिगड़ गई और वे उल्टी करते हुए बेहोश हो गए। यह देखकर परिजन तीनों को अस्पताल ले गए। जहां शनिवार को प्रसादी यादव और तीजराम यादव की मौत हो गई। वहीं राजेश यादव की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/two-people-killed-by-drinking-poisonous-liquor-kacchi-daru-in-chhattisgarh-korba-127597553.html

Post a Comment

और नया पुराने