शहर का नया हॉट स्पॉट अमलीडीह, 10 दिन में मिले 321 मरीज; सीजी बोर्ड ऑफिस, ओपन स्कूल भी बंद

छत्तीसगढ़ में कोरोना का हॉट स्पॉट बन चुके रायपुर में संक्रमण का नया ठिकाना अमलीडीह बना है। शहर में सबसे ज्यादा केस यहीं से अब सामने आए हैं। आंकड़ों की बात करें तो पिछले एक से 10 सितंबर के बीच रायपुर में 7525 संक्रमित मिले हैं। इसमें अकेले अमलीडीह से 321 मरीज शामिल हैं। वहीं मंत्रालय रजिस्ट्रार सहित पूरे स्टाफ पॉजीटिव मिला है।

10 दिन में शहर के टॉप-10 स्थान, जहां मिले सबसे ज्यादा पॉजिटिव

स्थान संक्रमितों की संख्या
अमलीडीह 321
शंकर नगर 293
अवंति विहार 249
पचपेड़ी नाका 210
तेलीबांधा 194
देवेंद्र नगर 190
कटोरा तालाब 181
डगनिया 179
मोवा 165
सड्‌डू दलदल सिवनी 147

(यह आंकड़े 1 से 10 सितंबर के बीच के हैं। )

11 से 13 सितंबर तक बोर्ड ऑफिस बंद किया गया
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल पॉजेटिव मिले हैं। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं। वीके गोयल ओपन स्कूल के भी सचिव हैं। संयुक्त संचालक एसके भारद्वाज भी संक्रमित हैं। इसके चलते दोनों ऑफिसों को 11 से 13 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। इसके पहले राज्य ओपन स्कूल के अकाउंट ऑफिसर प्रदीप गुप्ता की मौत हो गई थी।

रायपुर में 12 हजार के करीब एक्टिव केस, 223 की मौत
राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो गुरुवार को ही 672 मरीज मिले हैं। इसके बाद आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है। अब तक 19525 मरीज मिल चुके हैं। जबकि 11850 एक्टिव केस हैं। 223 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 7452 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायपुर में पिछले 10 दिनों में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले अमलीडीह से अब सामने आए हैं। तस्वीर में स्वास्थ्यकर्मी लोगों के सैंपल चेक करते हुए। (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/coronavirus-cases-today-in-chhattisgarh-raipur-amlidih-new-hotspot-321-patients-found-infected-in-10-days-127708182.html

Post a Comment

और नया पुराने