छत्तीसगढ़ के महासमुंद में शुक्रवार तड़के जमीन विवाद के चलते परिवार में ही खूनी संघर्ष हो गया है। इस हमले में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी है। जबकि महिला का पति, उसकी सास और दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने परिवार के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीण सुबह सोकर उठे तो परिवार खून से लथपथ पड़ा था
जानकारी के मुताबिक, तुमगांव थाना क्षेत्र के जोबा गांव निवासी जागृति (40) पत्नी ओस कुमार, बेटी टीना (16) व बेटा मनीष (9) की हत्या कर दी गई। जबकि ओस कुमार (43), उसकी मां अनार बाई (65), बेटा ओमन (20) व बेटी गीतांजलि (18) गंभीर रुप से घायल हैं। सुबह जब ग्रामीण सोकर उठे तो पूरा परिवार घर के बाहर खून से लथपथ मिला।
पारिवारिक जमीन का विवाद, धारदार हथियार से किया गया हमला
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मामला पारिवारिक जमीन विवाद का है। घटना में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया। मृतकों और घायलों के गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटना के आरोप में परस गायकवाड़ (62) और ब्रिज सेन गायकवाड़ (27) को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी हत्या के मामले में तीन माह पहले ही जेल से छूटा
ग्रामीणों के अनुसार, हमलावर आरोपी और मृतक एक ही परिवार के हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जमीन बंटवारे के बाद दूसरा पक्ष संतुष्ट नहीं था। पुलिस गिरफ्त में लिया गया एक आरोपी आरोपी फरसराम तीन महीने पहले ही हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/woman-and-her-two-children-killed-in-chhattisgarh-mahasamund-violence-over-land-dispute-127708103.html
एक टिप्पणी भेजें