दोपहर 1.15 बजे रिपोर्ट पॉजिटिव, गेट से बाहर निकाला, 7 घंटे बाद एंबुलेंस से रायपुर भेजा

कोरोना संक्रमण के बीच एक मामला सोमवार को जिला अस्पताल के फीवर क्लीनिक में सामने आया। एक वृद्ध महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे लेने के लिए एंबुलेंस सात घंटे बाद रात 8.15 बजे पहुंची। इस दौरान वृद्ध महिला और उसका बेटा भूखे-प्यासे मौके पर ही बैठे रहे। इसके बाद मां और बेटे फीवर क्लीनिक के बाहर लगी चेयर में बैठकर इंतजार करने लगे। इसी दौरान गार्ड ने दोनाें को परिसर से बाहर भगा दिया। इस दौरान वे भूखे ही बैठे रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद महासमुंद निवासी देवेंद्र चंद्राकर ने शाम 7.30 बजे दोनों को भोजन कराया। रात 8.15 बजे एंबुलेंस आई और वृद्धा को इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बाहर इंतजार करती महिला।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/report-positive-at-115-pm-pulled-out-of-gate-sent-ambulance-to-raipur-after-7-hours-127696136.html

Post a Comment

और नया पुराने