जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। विधायक प्रकाश नायक, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया व लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार की उपस्थिति में कलेक्टर भीम सिंह ने बैठक ली।
सिंचाई विभाग की ओर से आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न बांधों में जलभराव की अपडेट स्थिति के साथ ही खरीफ फसल के सिंचित क्षेत्र की जानकारी कार्यपालन अभियंता ने प्रस्तुत की गयी। जिसमें पिछले खरीफ वर्ष का लक्ष्य व अर्जित क्षेत्र तथा इस वर्ष का निर्धारित लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गयी। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सिंचाई विभाग से कहा कि इस साल पर्याप्त वर्षा हुई है, केलो बांध के अतिरिक्त सभी बांधों में जलभराव की स्थिति शत-प्रतिशत है। यह एक आदर्श स्थिति है अत: पूरी क्षमता से सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को एक इंटीग्रेटेड कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिससे आने वाले समय में सिंचाई क्षमता और विस्तार किया जा सके।
नहरों की मरम्मत कराने के लिए मांगा इस्टीमेट
कलेक्टर ने सभी परियोजनाओं के कार्यपालन अभियंता अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत नहर लाइनिंग के टूट-फूट और लीकेज की जानकारी तथा उसके मरम्मत कार्य के लिए एक सप्ताह में एस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत यह सुधार कार्य किए जाएंगे। मैनपावर के साथ-साथ मटेरियल कास्ट के भुगतान की व्यवस्था की जायेगी। इस मौके पर समिति सदस्य विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्यायें भी रखी गयी, जिसका निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/water-from-reservoirs-to-irrigate-fields-127696599.html
एक टिप्पणी भेजें