जिले में रविवार को 156 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 तक पहुंच गई है। ग्रामीण क्षेत्र से 71 व शहरी क्षेत्र से 79 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 6 हजार 710 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके मरीजों की संख्या 3 हजार 560 तक पहुंची है।
इसी तरह बिना लक्षण वाले 1912 मरीज होम आइसोलेट होकर इलाज करा रहे हैं। इसी तरह जिले के 381 मरीज दुर्ग, भिलाई और रायपुर के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
अंबागढ़ चौकी के कोविड केयर सेंटर में 42, छुईखदान में 36, छुरिया में 14, डोंगरगांव में 17, डोंगरगढ़ में 16, खैरागढ़ में 32, मानपुर में 29, पेंड्री राजनांदगांव में 52, सोमनी में 21, पेंड्री कोविड अस्पताल में 175 मरीज भर्ती हैं।
सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि रविवार को कुल 719 सैंपल लिए गए थे। इनमें रैपिड एंटीजेन टेस्ट 605 लिए गए थे। एंटीजेन सैंपल दर प्रति 100 सैंपल में 12.72 प्रतिशत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/156-corona-infected-in-the-district-79-from-corporation-area-and-71-from-rural-3-thousand-84-active-patients-127738914.html
एक टिप्पणी भेजें