बादल छाए रहे लेकिन नहीं हुई बारिश, उमस ने किया परेशान; आज हल्की बारिश की संभावना

बारिश थमने के बाद उमस बढ़ती जा रही है। इससे लोग परेशान हैं। तापमान भी 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है। फिलहाल उमस से राहत मिलने की कोई स्थिति भी नहीं बन रही है। हालांकि सोमवार को हल्की बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।
अगस्त समाप्त होने के साथ ही जिले में बारिश थम गई है। इसके बाद से उमस भरा मौसम बना हुआ है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहें। लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के संकेत जारी किए थे, लेकिन ऐसी स्थिति पूरे जिले में नहीं बनी। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि सोमवार को भी जिले में बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

हालांकि उमस से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नहीं है। चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। सोमवार को जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/it-was-cloudy-but-no-rain-the-humidity-disturbed-chance-of-light-rain-today-127738918.html

Post a Comment

और नया पुराने