लिव इन में रह रहे युवक ने युवती की हत्या कर दी, गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत, 16 को होनी थी डिलीवरी

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले ग्राम कुड़कई के युवक पर शादी का दबाव बनाया तो युवती को चाम्पा ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। युवती के गर्भ को 9 माह हो गए थे और 16 सितंबर को उसकी डिलीवरी होनी थी। युवक और युवती अलग-अलग समाज के थे। घटना की जानकारी पर युवती का शव उसके परिजन बुधवार को गांव ले आये। इसके बाद से दोनों वर्गों के बीच गांव में तनाव फैल गया।
 जिसे नियन्त्रित करने के बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर 8 बजे रात में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। बता दें कि पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़कई की रहने वाली 21 वर्षीय मीना को 3 वर्ष पूर्व 22 वर्षीय संदीप भगाकर ले गया था। इसके कुछ महीने के बाद वापस आकर परिजनों के मर्जी के विरुद्ध उसी गांव में घर परिवार से अलग होकर युवती के साथ रहने लगा था। इस दौरान युवक चाम्पा में निजी फायनेंस कंपनी में काम करने लगा था। इसके कारण वह कभी चाम्पा में तो कभी अपने गांव में रहता था।

युवक का घर जलाने पहुंचे युवती के परिजन, पुलिस ने समझाकर शांत किया
बताया जा रहा है कि युवक द्वारा गर्भवती की हत्या के कारण समाज में भी काफी आक्रोश फैल चुका था। इसके कारण काफी संख्या में एकत्रित होकर समाज के लोग आरोपी युवक के घर पहुंच गए। वह घर जलाने और आरोपी के परिजन को मारने की बात कहने लगे। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत किया। वहीं रात 8 बजे शव का अंतिम संस्कार कराया। तनाव की स्थिति फिर न हो इसके लिए पुलिस बुधवार रात और गुरुवार को भी गांव में नजर बनाए है।

आरोपी हत्या के एक दिन पहले युवती को गांव से बाइक पर ले गया था चांपा
रविवार को आरोपी युवक बाइक पर कुड़कई से युवती को लेकर चांपा चला गया था। जहां सोमवार को गला घोंटकर निर्ममता से हत्या कर दिया। युवती की हत्या के बाद उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। जबकि एक सप्ताह बाद ही वह बच्चा इस दुनिया में आने वाला था। हत्या की घटना के बाद युवक को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद युवती के परिजनों को इस घटना का सूचना दी थी। इसके बाद युवती के परिजन चाम्पा से शव लेकर गांव आ गये थे। जिसका बुधवार को अन्तिम संस्कार होना था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गांव में तनाव की स्थिति होने पर पुलिस रही मुस्तैद।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/pendra/news/a-young-man-living-in-a-live-in-killed-a-young-woman-even-a-child-born-in-the-womb-was-killed-16-was-to-be-delivered-127706331.html

Post a Comment

और नया पुराने