सिम्स में कोरोना मरीजों के लिए अलग वार्ड खोलने का दिया सुझाव

कोरोना की रोकथाम के लिए बिलासपुर की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की 3 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को सिम्स, जिला अस्पताल कोरोना जांच के लिए बनाए गए सेंटरों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन ने टीम के सदस्य एनआईएमसी के डॉ. अनुभव सिन्हा, दिल्ली सफदरगंज अस्पताल की प्रोफेसर डॉ. गीता यादव और एनसीडीसी के डिप्टी डायरेक्टर अनुभव श्रीवास्तव को बताया कि कोविड एंड कंट्रोल सेंटर और कुछ अस्पतालों का बदलाव किया है। टीम निरीक्षण करने और अफसरों से बातचीत के बाद एक रिपोर्ट तैयार करेगी जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार को दी जाएगी। टीम सबसे पहले सीधे सीएमएचओ दफ्तर पहुंची। वैकल्पिक जानकारियां लेकर टीम स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ सिम्स मेडिकल कॉलेज गई। यहां कोरोना जांच के बनाई गई लैब को देखा और विस्तार से जानकारी ली। सदस्यों ने जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या और इलाज करने सिम्स में एक अलग से वार्ड खोलने का भी सुझाव दिया ताकि मरीजों को सस्ते दर बेहतर इलाज मिले। इसके बाद टीम जिला कोविड-19 अस्पताल पहुंची। अस्पताल की इंचार्ज डॉ. मधुलिका सिंह ने उन्हें अस्पताल के बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें सीसीटीवी कैमरे से लाइव भी दिखाया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की तारीफ की और जांच सेंटरों के लिए रवाना हुए। जांच सेंटरों में कुछ बदलाव करने के लिए कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sims suggested to open separate wards for corona patients


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/sims-suggested-to-open-separate-wards-for-corona-patients-127706299.html

Post a Comment

और नया पुराने