दो माह में कमजोर काम और जुआ-सट्‌टा भी नहीं रुका, शहर के 17 इंस्पेक्टर बदले

राजधानी के कई टीआई-थानेदारों को दो माह में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहने तथा जुआ-सट्टा नहीं रोक पाने की वजह से तबादले का सामना करना पड़ा है। एसएसपी अजय यादव ने मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए शहर और आसपास के 17 टीआई और 5 थानेदारों को बदल दिया है। एसएसपी ने कहा कि यह फेरबदल काम की समीक्षा पर आधारित है। मिली जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर आशीष शुक्ला को राजेंद्र नगर से हटाकर डीएसबी में बिठाया गया है। डीएसबी से विजय यादव को गंज टीआई के तौर पर भेजा गया। विधानसभा टीआई अश्वनी राठौर को शहर में लाकर आजाद चौक की जिम्मेदारी दी गई है। टीआई बृजेश तिवारी को विधानसभा, आरके पात्रे कोतवाली, नरेंद्र बंछोर धरसींवा, विशाल कुजूर राजेंद्रनगर, विनीत दुबे गोलबाजार, नीतेश ठाकुर खरोरा, रमेश मरकाम सरस्वती नगर, कृष्णचंद सिदार गोबरा नवापारा, राजेश देवदास को देवेंद्र नगर का प्रभारी बनाया गया है। टीआई राकेश ठाकुर को थाने से ट्रैफिक में भेजा गया है। टीआई धीरज मरकाम और अजय शंकर त्रिपाठी को भी नई पोस्टिंग मिली है। टीअाई श्रीराम सिन्हा और रामू गुरदे को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया। एसआई राकेश वर्मा रीडर, मनीष यादव सिविल लाइंस, प्रियेश जॉन आजाद चौक, नेमी साहू मुजगहन और विजय साहू को गोबरा-नवापारा भेजा गया है। देहात थानों में जुए की शिकायत की वजह से कुछ इंस्पेक्टरों पर गाज गिरी है।
पहली मीटिंग से ही थे संकेत
एसएसपी ने जिले के सभी थानेदारों के साथ दो माह पहले हुई बैठक में संकेत दिए थे कि जहां भी जुआ-सट्‌टे की शिकायतें मिलेगी, टीआई पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी उसके बाद होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि सभी के प्रदर्शन की समीक्षा होगी और इसी आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/in-two-months-weak-work-and-gambling-did-not-stop-17-inspectors-of-the-city-changed-127675987.html

Post a Comment

और नया पुराने