आम लोगों के एडवायजरी फोरम से मिले सुझाव के आधार पर स्मार्ट सिटी ने राजधानी में 34 मोहल्ला क्लीनिकों का सेटअप डालने की योजना पर काम शुरू किया है। नगर निगम शहर के झुग्गी बस्ती इलाके में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए मोबाइल क्लीनिक (मोबाइल मेडिकल यूनिट) शुरू कर रहा है। ये मोबाइल क्लीनिक 42 हजार से ज्यादा परिवारों और 241 बस्तियों के बीच चलेंगे।
पहले फेस में 15 यूनिट दो माह के भीतर शुरू करने की तैयारी है। इन्हें स्मार्ट सिटी की ओर से डेवलप किए जाने वाले स्मार्ट अस्पताल से लाइव जोड़ा जाएगा।
स्मार्ट सिटी ने अब हेल्थ सेक्टर में भी नगर निगम के साथ मिलकर काम करेगा। इसके जरिए शहरी स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को बढा़ने का प्लान है। जनप्रतिनिधियों की सलाहकार फोरम ने स्मार्ट सिटी को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काम करने की सलाह दी है। स्मार्ट सिटी के अफसरों ने इस सलाह पर नये प्रोजेक्ट की प्लानिंग की है। भविष्य में स्मार्ट सिटी
क्लीनिक के कांसेप्ट का दायरा आगे बढा़कर कंकालीपारा, राठौर चौक और नयापारा की सिटी डिस्पेंसरी को भी स्मार्ट अस्पताल बनाएगा। नये प्रस्ताव के मुताबिक स्मार्ट सिटी अपने कुल फंड का करीब 30 फीसदी तक स्वास्थ्य सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए खर्च करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/34-mobile-clinics-to-be-run-in-the-capital-15-soon-will-be-connected-with-smart-hospital-127675980.html
एक टिप्पणी भेजें