ट्रक का टायर, ट्रैक्टर की बैटरी दुकान से 1 लाख का सामान चोरी, गांधीनगर थाना के बिशुनपुर, ग्राम सपना व बड़नीझरिया में चोरी की घटनाएं

शहर व आसपास के इलाके में चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। बीते 2 दिनों में ही गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम सपना व बड़नीझरिया के अलावा शहर के बिशुनपुर इलाके में चोरी की 3 घटनाएं हुई। सपना में एक किसान के ट्रैक्टर की बैटरी चोर लेकर फरार हो गए, तो बड़नी झरिया में एक कपड़े की दुकान से करीब एक लाख की चोरी हो गई।

इसी प्रकार बिशुनपुर में एक रिटायर इंजीनियर के घर से चोर रात में ट्रक का टायर लेकर फरार हो गए। यहां चोरी करते कुछ संदेहियों का सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इधर सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं से पुलिसिंग पर सवाल उठ रहे हैंं।

पुलिस व अन्य सूत्रों के अनुसार ग्राम सपना निवासी राजेंद्र राजवाड़े विश्वकर्मा पूजा के दिन 17 सितंबर को ट्रैक्टर को धोने के बाद अपने किराना दुकान के पास खड़ा किया था। रात में ट्रैक्टर वहीं खड़ा था। इसी दौरान चोर बैटरी लेकर फरार हो गए। सुबह चोरी के बारे में पता चला। इसी प्रकार 18 सितंबर की रात बड़नी झरिया में व्यवसायी के कपड़े की दुकान में चोरी हो गई।

इंजीनियर के यहां 18 सितंबर की रात चोरी हुई है। पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/truck-tire-1-lakh-goods-stolen-from-tractor-battery-shop-incidents-of-theft-in-bishunpur-village-sapna-and-badnijaria-of-gandhinagar-police-station-127739025.html

Post a Comment

और नया पुराने