अंबिकापुर बनारस के लिए मार्ग के ग्राम धोन्धा के ग्रामीण सड़क खराब होने से उड़ने वाली धूल से परेशान हैं। आसपास के लोगों काे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
इस पर बनारस मुख्य मार्ग के ग्राम धोन्धा अटल चौक के पास सुबह 10 बजे से चक्काजाम किया गया। चक्काजाम की सूचना मिलने पर एसडीएम प्रतापपुर और पुलिस बल के साथ लोक निर्माण विभाग के वाड्रफनगर के एसडीओ मौके पर पहुंचे।
चक्काजाम पर लोगों को समझाइश दी और बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है, जल्द ही रोड का निर्माण हो जाएगा। तत्कालीन व्यवस्था के लिए प्रतिदिन रोड पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया जाएगा। इसके बाद आपसी सामंजस्य बनाते हुए ग्रामीणों ने 12 बजे चक्काजाम समाप्त किया, तब प्रशासन ने राहत की सांस ली।
अंबिकापुर बनारस मार्ग के मोरन से घाट पेंडारी तक रोड पूरी खराब हो गई है। जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इस पर दैनिक भास्कर ने 15 दिन पहले खबर प्रकाशित कर बताया था कि लोगों में इसे लेकर गुस्सा है। वहीं इसके बाद जनप्रतिनिधि और ग्रामीणााें ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था।
ज्ञापन में बताया था कि 1 सप्ताह में रोड का निर्माण नहीं कराया गया तो ग्रामीण मजबूर होकर चक्काजाम करेंगे, संबंधित विभाग और प्रशासन द्वारा रोड निर्माण के लिए कोई पहल नहीं करने पर चक्काजाम किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/vadrafnagar/news/ambikapur-banaras-main-road-is-dilapidated-villagers-did-2-hours-of-check-up-agreed-on-assurance-127739019.html
एक टिप्पणी भेजें