हथखोज के पास ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए शासन ने 56.41 करोड़ रुपए जारी कर दिया है। इसकी निविदा के लिए भी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। एक-दो दिन के भीतर इसकी निविदा जारी की जाएगी।
दो फेज में एक साथ इसके निर्माण का काम होगा। सबकुछ ठीक रहा तो सालभर के भीतर ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण हो जाएगा। यहां बनने वाली दुकानों के आवंटन से नगर निगम को फौरी तौर पर करीब 40 करोड़ की आय होगी। साथ ही यहां से हर साल करीब 2.5 करोड़ टैक्स के रूप में मिलेगा।
दुकान बनते ही निगम को मिलेगा 40 करोड़ का राजस्व
यहां बनने वाली दुकानों की नीलामी की जाएगी। इससे निगम के अफसरों को करीब 40 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के साथ ही यहां पर ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जाएगा, ताकि ट्रांसपोर्ट नगर में बारिश की पानी हो या फिर कोई भी गंदा पानी ना ठहरे। यहां धर्मकांटा भी लगाया जाएगा। जहां ट्रकों में लेकर जाने वाले सामान को तौला जाएगा।
हर साल नगर निगम को मिलेगा ढाई करोड़ टैक्स
निगम को ट्रांसपोर्ट नगर से अभी हर साल 68 लाख रुपए टैक्स के रूप में मिलता है। ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के बाद टैक्स की राशि में करीब पांच से छह गुना वृद्धि होने का अनुमान है। इस तरह यहां से मिलने वाली राशि दो से ढाई करोड़ रुपए तक जा सकती है।
यह बन जाने से ट्रांसपोर्ट्स को नहीं होगी परेशानी
दो फेज में ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा। यहां एक बार में 2000 ट्रक खड़े किए जा सकेंगे। शापिंग कॉम्प्लेक्स में ट्रक ड्राइवरों और उनके खलासियों की सुविधा की सारी व्यवस्था होगी। चाय-नाश्ता, भोजन कर सकेंगे।
- कीर्तिमान सिंह राठौर, आयुक्त
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/chhattisgarh-government-has-released-rs-5641-crore-to-build-transport-truck-near-hathkhose-2000-trucks-will-be-able-to-stand-together-in-transport-nagar-127738899.html
एक टिप्पणी भेजें