सिविल लाइन स्थित कंचना धुरवा देवालय सिविल लाइन से गोंडवाना समाज द्वारा जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने इस दौरान कहा कि शिक्षा समाज की प्रथम प्राथमिकता है। इसे देखते हुए समाज के पढ़ने वाले बच्चों के लिए समाज द्वारा किताबें बांटी जा रही है।
समाजसेवी राकेश ठाकुर ने कहा वर्तमान में शिक्षा ही एक सशक्त माध्यम है। जिससे गोंडवाना समाज की सहज एवं सरलता से संगठित समाज की श्रेणी खड़ा किया जा सकता है। समाज के एआर ध्रुव ने कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य को प्राप्ति के लिए पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से आगे बढ़ें। इस अवसर पर पायल नेताम, इंदु नेताम, महेंद्र नेताम, जीआर शोरी, बृजेश बर्वे, उत्तरा नेताम, दिनेश ठाकुर, वासु ठाकुर, रामेश्वरी मंडावी, राकेश साहू समेत अन्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/durg/news/gondwana-society-distributed-books-to-school-children-said-read-with-hard-work-and-dedication-127738881.html
एक टिप्पणी भेजें