अब तक 120 की मौत, 2300 ठीक भी हुएकोरोना के बढ़ते मरीजों और 120 मरीजों की मौत के बाद कलेक्टर ने 22 सितंबर से एक सप्ताह के लिए यानी 28 सितंबर तक नगर निगम क्षेत्र के साथ ही नगर पालिका परिषद तखतपुर, रतनपुर, नगर पंचायत बोदरी, बिल्हा, कोटा और मल्हार को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
इस दौरान सभी शासकीय व निजी कार्यालय, बाजार, दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि मेडिकल शॉप, बैंक, पेट्रोल पंप, दूध पार्लर, पशु चारा की दुकानें, पेट शॉप, एक्वेरियम तय समय पर तो एलपीजी सिलेंडर की घर पहुंच सेवा और औद्योगिक संस्थान कैंपस के भीतर मजदूरों को रखकर काम कराने की शर्त में चालू रहेंगे। कलेक्टर ने आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रयास किए जाने के बावजूद पॉजीटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
ऐसी हालत में कोरोना वायरस की रोकथाम और चेन को तोड़ने के लिए बिलासपुर जिले के नगरीय क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करना अनिवार्य हो गया है। विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के साथ ही आम लोगों के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन से आवश्यक कार्यवाही की मांग की जा रही थी। उन्होंने सहयोग का आश्वासन भी दिया है।
आदेश में कहा गया है कि नगरीय क्षेत्र की सभी शराब दुकान, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन स्थल पूर्णत: बंद रहेंगे। सभी प्रकार की सभा, जुलूस व आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों जैसे दवा, चिकित्सा उपकरण आदि के परिवहन को छोड़कर बाकी वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं रहेगी। तिफरा ओवरब्रिज, पेंड्रीडीह-पथरापाली एनएचएआई के निर्माण की अनुमति मजदूरों को निर्माण स्थल पर ही रखने और अन्य आवश्यक व्यवस्था करने की शर्त पर होगी।
कोविड संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जिले में समस्त कार्य जैसे कांटेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आइसोलेशन, दवाई वितरण आदि पूर्व की तरह चलते रहेंगे। इन कार्यों में संलग्न सभी शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कोविड केयर सेंटर में एडमिट व डिस्चार्ज होने वाले मरीजों के परिवहन में संलग्न वाहन पूर्वानुसार संचालित रहेंगे।
मीडियाकर्मी यथासंभव घर से काम करेंगे।300 प्लस की जानकारी सूची बन पाई 171 की संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का असर पहले दिन ही दिख गया। स्वास्थ्य विभाग के जानकरों ने बताया कि शनिवार को 300 प्लस मरीज हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण सरकारी कर्मचारी ने आनन-फानन में 171 मरीजों की सूची बना पाए।
तोरवा टीआई सहित 6 पुलिसकर्मी संक्रमितसिटी कोतवाली का कांस्टेबल, तोरवा थाने के टीआई परिवेश तिवारी, तखतपुर थाने का कांस्टेबल, मस्तूरी थाने का कांस्टेबल, कंट्रोल रूम की महिला कांस्टेबल पुलिस लाइन का ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। इससे पहले जो मरीज मिले थे उनके संपर्क में आने से ये लोग संक्रमित हुए हैं।किस अस्पताल में किसने तोड़ा दमजिले में कोरोना पीड़ित मरीजों की मौत लगातार हो रही है।
शनिवार को 9 मरीजों ने अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ा। इन्हें मिलाकर अब मरने वालों की संख्या 120 पहुंच गई है। तिफरा निवासी 55 वर्षीय पुरुष ने सिम्स में अंतिम सांस ली। अयोध्या नगर में रहने वाली 75 वर्षीय महिला की सिम्स में मौत हुई। खमतराई रोड सरकंडा निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की केयर एंड क्योर में मौत हुई। आरबी अस्पताल में सृष्टि अपार्टमेंट में रहने वाली 67 साल की महिला ने दम तोड़ा। राम मंदिर हटरी चौक निवासी 48 वर्षीय पुरुष की आरबी अस्पताल में मौत हुई।
रेलवे अस्पताल में दो मरीजों ने दम तोड़ा है। उनकी उम्र 66 और 88 वर्ष है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले 66 वर्षीय बुजुर्ग ने शाम 5.45 बजे दम तोड़ा। वहीं करंगीगली बिलासपुर निवासी 88 साल के बुजुर्ग की दोपहर डेढ़ बजे माैत हुई। इसके अलावा कोविड अस्पताल में जरहाभाठा शिव मंदिर के पास रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। रात 8 बजे 61 वर्षीय इमलीपारा निवासी बुजुर्ग ने कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया।
संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी: दवाई दुकान और डेयरी कम समय के लिए खुलेंगीहैल्थ रिपोर्टर | बिलासपुरबिलासपुर में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 171 नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 6405 हो गई है। अकेले सितंबर महीने में 4627 केस मिले हैं। नए मरीजों में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, हाईकोर्ट कर्मचारी और अन्य सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।
थोड़ी सी राहत की खबर यह है कि शनिवार को अलग-अलग अस्पतालों से 97 मरीज डिस्चार्ज हुए तो कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2300 पहुंच गई। वर्तमान में 3985 मरीज कोरोना से लड़ रहे हैं यानी एक्टिव केस हैं।
राजकिशोर नगर में सोनी और सरकंडा में साहू परिवार के सदस्य पॉजिटिव : राजकिशोर नगर में सोनी परिवार के 55, 25 और 30 वर्षीय तीन सदस्य पॉजिटिव हुए हैं। तिफरा में 23 और 26 साल के दो मरीज एक ही परिवार में मिले हैं। सरकंडा में साहू में 48, 17, 37, 74 और 65 वर्षीय चार लोग संक्रमित हुए हैं। मसानगंज में मुस्लिम परिवार में 46, 5 और 24 साल के तीन मरीज मिले हैं। लॉकडाउन की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। निकला मुश्किल हो गया।
त्रिवेणी डेंटल व एग्रीकल्चर कॉलेज में मिले मरीज: त्रिवेणी डेंटल कॉलेज में भी दो मरीजों की पहचान हुई है। 14 साल की लड़की और 30 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर एग्रीकल्चर कॉलेज कोनी में 51 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय पुरुष संक्रमित हुए है।
हाईकोर्ट में फिर दो मरीज : हाईकोर्ट में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। शनिवार को दो नए मरीज फिर मिले। 85 वर्षीय बुजुर्ग और 30 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में रहे संदेहियों में हलचल हो गई। अब उनकी जांच भी होगी।
हर्षिता ने संपर्क में आने वालों को टेस्ट कराने कहा : भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनके पति उत्कर्ष की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। हर्षिता ने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आई है। जो लोग विगत दिनों उनके संपर्क में रहे हैं, वे अपना कोविड 19 टेस्ट जरूर करा लें।
इन कार्यालयों को छूट : आयुक्त, आईजी, एसपी, एडीएम, कलेक्टर, एएसपी, एसडीएम, कोषालय, सीएमएचओ, तहसील, थाना, चौकी। जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जेल, अग्निशमन, एटीएम, प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया, रेलवे, टेलीकाम, इंटरनेट, डॉक, बिजली, पेयजल आपूर्ति, नगर पालिक सेवाएं-सफाई, सीवरेज, कचरा डिस्पोजल आदि।जानिए क्या कितने समय तक खुलेगा बैंक- सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पेट्रोल पंप- सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूध पार्लर-सुबह 6-8 बजे शाम-5 से 6.30 बजे तकपशु चारा, पेट शॉप, एक्वेरियम-सुबह 6 से 8 बजे, शाम 5 से 6.30 बजे तकसब्जी किराना सब बंद
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/lockdown-is-coming-again-from-22-banks-will-open-2-hours-petrol-pump-till-12-noon-127736425.html
एक टिप्पणी भेजें