भालू के हमले का वीडियो आया सामने, पेट्रोल पंप में कर्मचारी की तरफ झपटा, 3 लोगों को किया था घायल

कोरिया जिले में बीती रात कुछ लोगों पर भालू ने हमला कर दिया। मंगलवार को इस घटना का वीडियो भी सामने आया। पहली बार ऐसा हुआ कि शहरी इलाके हिस्से में भालू आया हो। शहर की मुख्य सड़कों पर भागता भालू रात के अंधेरे में हल्दी बाड़ी इलाके में आ गया। यहां उसने तीन लोगों पर हमला कर दिया। भालू को देखकर पेट्रोल पंप कर्मी भागे मगर भालू ने झपटकर युवकों को पकड़ लिया। करीब 10 मिनट बाद अंधेरी सड़कों से होता हुआ भालू जंगल की ओर भाग गया।


इस घटना में हल्दीबाड़ी इलाके के ही रहने वाले युवक घायल हुए। जानकारी के मुताबिक भालू आमानाला से पेट्रोल पंप के बीच मंडरा रहा था, इसी बीच वो आक्रामक हो गया। घायलों को बड़ा बाजार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवकों के नाम संदीप सिंह, प्रमोद और अजय हैं। अब घटना के बाद वन विभाग हरकत में आया है। दिन भर भालू की सर्चिंग के बाद अब शाम के वक्त लोगों से सतर्क रहने कहा जा रहा है, विभाग के टीम जंगल से लगी बस्तियों में भी निगरानी रखे हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद की है। कोरिया की इस घटना के बाद आस-पास के लोग डरे हुए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bear-attack-video-in-chhattisgarh-koriya-3-people-were-injured-in-haldibari-area-127721176.html

Post a Comment

और नया पुराने