इम्पोर्टेड साइकिल चोरी की जांच में दुकान का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड, दो साथियों समेत गिरफ्तार

धमतरी जिले में इम्पोर्टेड साइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कुछ ही देर में सुलझा लिया। साइकिल स्टोर में काम करने वाला युवक ही चोरों का सरदार निकला। इसके दो साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। साइकिल स्टोर के संचालक कंवलजीत सिंह ने शिकायत की थी कि इनके स्टोर से मैक सिटी ब्रांड की 3 साइकिल चोरी हो गई हैं। थाना सिटी कोतवाली की टीम ने इसकी जांच शुरू की। ये साइकिल विदेशी ब्रांड की हैं, चेन्नई से इन्हें धमतरी मंगवाया गया है।

पूछताछ में दुकान में काम करने वाले नंद कुमार रजक के बयान पुलिस को शक पैदा करने वाले लगे। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया तो उसने अपने साथी गुलशन साहू और प्रद्युम नेताम के बारे में बताया। नंद ने बताया कि रात में स्टोर से साइकिल चुराई और एक पिकअप वाहन में लादकर ले गए। तीनों के बीच 1-1 साइकिल के बंटवारे की डील हुई थी, चोरी का माल बेचने की तैयारी थी तब ही पुलिस ने पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो धमतरी की है। सिटी कोतवाली ने चोरी की साइकिल भी आरोपियाें के पास से बरामद कर ली है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/imported-bicycle-stolen-from-dhamtaris-bicycle-store-city-police-police-arrested-three-youths-dhamtari-chhattisgarh-127721265.html

Post a Comment

और नया पुराने