खदान में काम करते हुए विस्फोटक चुरा रहा था श्रमिक, पुलिस ने की जांच तो मिली 40 जिलेटिन रॉड

भिलाई के नंदिनी इलाके से पुलिस ने 45 साल के व्यक्ति को पकड़ा है। इसके बाद से 40 जिलेटिन रॉड मिली हैं। यह विस्फोटक के तौर पर खदानों में इस्तेमाल होती हैं। यह गलत हाथों में पड़ जाएं तो जानलेवा विस्फोट जैसी घटनाओं का जोखिम होता है। पुलिस ने इलाके में सक्रिए विस्फोटक के अवैध कारोबार पर नकेल कसने अभियान छेड़ रखा है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर को अहम इनपुट मिले।

जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने खुदनी इलाके में छापा मारा। यहां से पुलिस ने विजय पटेल को गिरफ्तार किया। इसके पास से मिले विस्फोटक की मात्रा 5 किलो है। यह विस्फोटक के तस्करों को यह जिलेटिन बेचना चाहता था। विजय खदान में काम करता है, यहां इस्तेमाल होने वाले जिलेटिन को ही चुराकर अपने पास रख लिया करता था। इसी तरह से जमा किए गए चोरी के विस्फोटकों को पुलिस ने बरामद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो भिलाई के नंदनी थाने की है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/a-man-with-40-gelatin-rods-arrested-in-nandini-area-of-bhilai-chhattisgarh-bhilai-police-127718147.html

Post a Comment

और नया पुराने