एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी का रुपयों से भरा बैग गिरा, कोरबा की युवती ने सीसीटीवी फुटेज से बुजुर्ग को ढूंढा और रुपए लौटाए

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) के रिटायर कर्मचारी ढाइ लाख रुपए रास्ते में कहीं खो गए। वो अपने पैसों को लेकर परेशान थे, मगर एक युवती ने उनकी मुश्किल हल कर दी। ओमपुर इलाके में यह बैग गिरा था। यहीं रहने वाली सरस्वती गभेल जब टहलने निकलीं तो उनकी नजर बैग पर पड़ी, उठाकर देखा तो उसमें ढ़ाई लाख रुपए भरे हुए थे। सरस्वती का इमान नहीं डोला, उसने ये रुपए बैग के मालिक तक पहुंचाने की ठान ली। सरस्वती ने बताया कि जहां बैग पड़ा मिला वही नजदीक मनोज दीवाकर नाम के व्यक्ति का च्वाइस सेंटर है।


सरस्वती च्वाइस सेंटर में गई वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के जांचा। इस सेंटर में दिखी फुटेज में बाइक सवार एक बुजुर्ग का बैग गिरता दिखा । आस-पास के लोगों ने बाइक सवार को पहचान लिया। बुजुर्ग का नाम जगदीश साहू है, वह इसी इलाके में काम कर चुके थे, लिहाजा स्थानीय उन्हें जानते थे। इसके बाद जगदीश साहू से संपर्क किया गया। वो भागकर ओमपुर पहुंचे और सरस्वती ने उन्हें उनके रुपए लौटा दिए। जगदीश ने बताया कि बैंक से रिटायरमेंट के 9 लाख रुपए निकाले थे। उन्होंने युवती का कई बार शुक्रिया अदा किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो कोरबा की है। सरस्वती ने जगदीश को उनके रुपए लौटा दिए।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/secl-employees-bag-full-of-money-lost-in-korba-a-girl-returned-the-bag-example-of-honesty-chhattisgarh-korba-127718117.html

Post a Comment

और नया पुराने