यूजी व पीजी में 50 अंकों के लिए होगी परीक्षा, बाकी नंबरों का मूल्यांकन पिछले रिजल्ट से

सुधीर उपाध्याय | पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा अब 100 नहीं बल्कि 50 नंबरों के लिए होगी। बाकी 50 नंबर का मूल्यांकन पिछली परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर किया जाएगा। विवि की ओर से मूल्यांकन मार्किंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। इसके अनुसार ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यह मार्किंग सिस्टम न सिर्फ परीक्षा के लिए रहेगा, बल्कि असाइनमेंट के लिए भी यही फार्मूला अपनाया जाएगा।
विवि के अफसरों का कहना कि मूल्यांकन मार्किंग सिस्टम लगभग तैयार कर लिया गया है। इसके तहत इस बार हो रही परीक्षा, पिछली परीक्षा में मिले नंबरों और इंटर्नल मार्किंग को मूल्यांकन का आधार बनाया गया है। इस संबंध में जल्द ही गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। छात्रों को भी उनके मोबाइल नंबर या फिर ईमेल पर इसकी सूचना दे दी जाएगी। रविवि की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होने वाली है। इस परीक्षा में छात्रों को प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजे जाएंगे। जबकि आंसरशीट कॉलेजों से दी जाएगी। फाइनल ईयर व फाइनल सेमेस्टर के लिए परीक्षा होगी। जबकि फर्स्ट व सेकेंड ईयर के नियमित छात्रों को असाइनमेंट दिए जाएंगे।

परीक्षा से जुड़े कुछ सवाल -जवाब
कोरोना काल में लंबे अंतराल के बाद रविवि से बची हुए वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा भी होगी। पिछले दिनों विवि ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की। लेकिन परीक्षा व असाइनमेंट को लेकर छात्रों में अब भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में रविवि के कुलसचिव डॉ. गिरीश कांत पांडेय से बात की गई। उन्होंने परीक्षा व असाइनमेंट से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए…
सवाल : फाइनल ईयर व फाइनल सेमेस्टर में सिर्फ नियमित छात्रों की परीक्षा होगी?
जवाब : नहीं, नियमित के साथ ही प्राइवेट छात्रों की भी परीक्षा होगी।
सवाल : फर्स्ट व सेकेंड ईयर में कैसे मूल्यांकन होगा ?
जवाब : जो नियमित छात्र हैं उन्हें असाइनमेंट मिलेगा और जो प्राइवेट छात्र हैं उनके लिए परीक्षा होगी।
सवाल : परीक्षा व असाइनमेंट में कितना अंतर है?
जवाब : परीक्षा व असाइनमेंट में ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों में छात्रों को सवालों के जवाब देने होंगे।
सवाल : असाइनमेंट कैसे प्राप्त करेंगे ?
जवाब : चाहे परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र हो या फिर असाइनमेंट, सभी छात्रों को ऑनलाइन भेजे जाएंगे। उनके मोबाइल नंबर व ईमेल पर भेजे जाएंगे। इसके अलावा रविवि की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जाएगा।
सवाल : आंसरशीट कहां से मिलेगी ?
जवाब : आंसरशीट संबंधित कॉलेजों से मिलेगी।
सवाल : एक साथ कितनी आंसरशीट ले सकते हैं
जवाब : वार्षिक परीक्षा के तहत बचे हुए पेपरों की संख्या के बराबर एक साथ आंसरशीट प्राप्त की जा सकती है।
सवाल : जो छात्र बाहर गए हैं या किसी वजह से वे कॉलेज नहीं जा पाएं तो, उनके लिए क्या व्यवस्था है?
जवाब : आंसरशीट संबंधित कॉलेजों से ही दिए जाएंगे।
सवाल : पीजी सेमेस्टर में कोई छात्र चौथे सेमेस्टर में है और एक विषय में उसे पहले से एटीकेटी मिला है, तो उसकी परीक्षा कैसे होगी?
जवाब : एटीकेटी के लिए अभी परीक्षा नहीं होगी। संबंधित कॉलेजों से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Examination will be done for 50 marks in UG and PG, evaluation of remaining numbers from previous result


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/examination-will-be-done-for-50-marks-in-ug-and-pg-evaluation-of-remaining-numbers-from-previous-result-127720077.html

Post a Comment

और नया पुराने