सितंबर में 5960 संक्रमित; लॉकडाउन के 5 दिन में मिले 989 पॉजिटिव, जबकि पिछले पांच दिन में आए थे 1117 केस

जिले में कोरोना मरीजों की रफ्तार थम नहीं रही है। शनिवार को 228 नए मरीजों की पहचान होते ही बिलासपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 7738 पहुंच गई। सितंबर महीने में 5960 लोग कोविड-19 की चपेट में आए हैं। महीने के 26 दिन का औसत निकालें तो हर दिन 229 केस मिल रहे हैं।

लॉकडाउन के पांच दिन में 989 मरीज मिले हैं। जबकि लॉकडाउन के पहले के पांच दिन में 1117 लोग कोविड की चपेट में आए थे। देखा जाए तो लॉकडाउन का कोरोना पर नाम मात्र का असर पड़ा है। शनिवार को हाईकोर्ट, सिम्स, डॉक्टर,पुलिसकर्मी और अन्य सरकारी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। अब संपर्क में रहने वालों की जांच होगी।

हाईकोर्ट और सिम्स में फिर मिले संक्रमित

हाईकोर्ट और सिम्स में में हर दिन मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को तीन नए मरीजों की पहचान हुई है। 50, 49 और 54 साल के तीन मरीज मिले हैं। तीनों पुरुष हैं। अब इन मरीजों के संपर्क में रहने वाले संदेहियों की जांच होगी। सिम्स में 25, 40 और 39 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सत्यम चौक और विनोवा नगर में दो परिवार में मिले 9 पॉजिटिव : विनोवा नगर में सचदेव परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी उम्र 40, 45, 47 और 16 वर्ष है। सत्यम चौक में रहने वाले एक ही परिवार में 39, 7, 30, 28 और 57 वर्षीय पांच मरीजों की पहचान हुई है।

24 घंटे में 296 डिस्चार्ज 5420 अब तक ठीक

थोड़ी राहत की खबर यह है कि जिले में 24 घंटे के भीतर 296 मरीज अस्पताल और होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किए गए। अब ठीक होने वालों की संख्या जिले में 5420 पहुंच गई है। 2175 मरीज एक्टिव हैं। जो कोरोना से लड़ रहे हैं।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
5960 infected in September; 989 positives found in 5 days of lockdown, while 1117 cases came in last five days


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/5960-infected-in-september-989-positives-found-in-5-days-of-lockdown-while-1117-cases-came-in-last-five-days-127757735.html

Post a Comment

और नया पुराने