कोविड के मरीजों को बाहर जाना न पड़े इसलिए 695 बेड के 6 नए सेंटर होंगे शुरू

जिले में 8 कोविड केयर सेंटर संचालित है। इन सेंटरों में 766 मरीजों को रखने की व्यवस्था है। जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए 6 और नए सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं ताकि जिले के मरीजों को इलाज के लिए बाहर न भेजना पड़े। इन छह सेंटरों में लगभग 700 बेड रखे जाएंगे। हालांकि अभी ये सेंटर कब से शुरू होंगे यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन ने स्थानों का चयन कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेड व अन्य जरूरी उपकरणों की व्यवस्था करने के बाद ये सेंटर शुरू होंगे।

जिले में शनिवार तक कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1500 को पार कर गई है। पूर्व में केवल दिव्यांग व आकांक्षा परिसर में ही मरीजों को रखने की व्यवस्था थी। आनन फानन में कृषि महाविद्यालय के ब्वॉयज हॉस्टल को प्रारंभ किया गया। इसके अलावा जेठा, धौंराभांठा, कुलीपोटा मेें भी मरीजों को रखा जा रहा है। अब ये सभी आठ सेंटर भी फूल हाेने की स्थिति में है, वर्तमान में 636 मरीजों का इलाज इन सेंटर्स में चल रहा है।

जबकि इन सभी सेंटर्स को मिलाकर टोटल बेड की संख्या 766 यानि मात्र 100 बेड ही खाली हैं। 5 सितंबर तक 425 मरीज केवल इसी माह हो गए हैं। यानि औसतन 80 मरीज रोज ही आ रहे हैं। इस हिसाब से दो दिनाें में बेड फूल हो जाएंगे। इसे देखते हुए छह नए सेंटर बनाने के लिए चिह्नांकित किया गया है। इन सेंटरों के बन जाने से 695 मरीजों को रखने की व्यवस्था हो जाएगी।

नए सेंटर जहां कोविड केयर सेंटर प्रस्तावित हैं

  • आईटीआई महुदा,बलौदा - 150
  • आईटीआई अकलतरा- 125 बेड
  • गुजकुलिया जैजैपुर - 70 बेड
  • बिर्रा - 100 बेड
  • पिहरीद मालखरौदा -100 बेड
  • एकलव्य पलारिखुर्द -150 बेड
  • योग 695

मरीजों के इलाज के लिए कर रहे बेड की व्यवस्था

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में छह नए कोविड केयर सेंटर खोलने की तैयारी है। इन सेंटरों के शुरू हो जाने से 695 बेड बढ़ जाएंगे तो जिले के मरीजों को परेशानी नहीं होगी।''
तीर्थराज अग्रवाल, नोडल अधिकारी कोविड 19

पहले दिन कोविड केयर केंद्र जेठा में आए 8 संक्रमित, मां सरस्वती से की प्रार्थना...जल्दी ठीक हो

बाराद्वार जेठा काॅलेज में बनाए गए नए 50 बिस्तर कोविड अस्पताल में रविवार से मरीज भर्ती करना प्रारंभ कर दिया गया है। पहले दिन रात 7 बजे तक 8 मरीजों को हॉस्पिटलाइज किए गए। अस्पताल शुरू होने से पहले स्टॉफ ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर इस बात की प्रार्थना की कि यहां आने वाले मरीज जल्दी स्वस्थ होकर लौटें। रविवार को बीएमओ डॉ अनिल चौधरी, डॉ. आरके राज, डॉ शशांक शर्मा, अर्चना तिवारी, संतराम सिदार, आरजी थवाईत, उसत रात्रे, डॉ.गिरीश सुमन, डॉ.विजय कुमार लहरे सहित कोविड केयर केन्द्र जेठा के सभी स्टाफ के द्वारा मां सरस्वती की पूजा के साथ कोविड अस्पताल शुरू किया गया। शुक्रवार को बाराद्वार के वार्ड नं. 1 में एक शिक्षक एवं उसकी पत्नी व शनिवार को ग्राम सरवानी के बाल कटिंग करने वाले एक नाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तीनों मरीजों को कोविड केयर केन्द्र जेठा में शिफ्ट कर दिया गया।

पीआईएल कर्मी की मौत, छह दिन पहले मिला था पॉजिटिव

चांपा नगर में कोरोना से एक और मौत हो गई। 6 दिन पहले पीआईएल कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला था। जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटल जांजगीर में चला रहा था। नगर में कोरोना से यह दूसरी मौत है। अब शहर में कोरोना भयावह हो गई है। रोज कोरोना के नए मामले आ रहे हैं। शनिवार को स्टेट बैंक के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसी तरह एक वरिष्ठ चिक्तित्सक, पूर्व सिविल सर्जन, एक पूर्व विधायक भी पत्नी सहित कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जिले में एएसपी, पूर्व सिविल सर्जन भी कोरोना की चपेट में

रविवार को पुलिस विभाग के आला अधिकारी एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह व जिले के पूर्व सीएमएचओ डॉ.वीके अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार को रात 7 बजे तक करीब 40 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस विभाग के आरक्षक तो पहले ही काेरोना की चपेट में रहे हैं। अब विभाग के आला अधिकारी भी कोरोना पॉजिटव हो रहे हैं। एसडीओपी भवानी शंकर खुंटिया इलाज करा के स्वस्थ हो गए हैं। वे अभी होम आइसोलेशन में समय बिता रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूजा करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/kovid-patients-do-not-have-to-go-out-so-6-new-695-bed-centers-will-be-started-127693862.html

Post a Comment

और नया पुराने