पड़ोसी ने दंपती और उसके बेटे पर किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश को लेकर घर में सो रहे पति-पत्नी व बेटे पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमलाकर हत्या का प्रयास किया गया। घायल महिला ने आरोपियों को पहचान लिया। उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। तीनों घायलों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के मुख्य आरोपी व उसका बेटा पहले भी घायल रामचरण के बेटे सुरेश कुमार पर हमला किया था। जिसका मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

घटना जावलपुर के कोसगाई मोहल्ले में शनिवार की रात लगभग दो बजे की है। टीआई विनोद मंडावी के अनुसार रामचरण पाटले (45), उसकी पत्नी रमा बाई पाटले (40) व संजय पाटले (16) अपने घर में सो रहे थे। तभी रात 2 बजे के आसपास आरोपी साहेबलाल सूर्यवंशी, राजकुमार सूर्यवंशी व उसका बेटा जितेंद्र कुमार सूर्यवंशी उनके घर में घुसे और उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया।

वारदात के दौरान रमाबाई ने आरोपियों को पहचान लिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और डायल 112 को घटना की जानकारी दी। 112 व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। विवेचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिछले साल जून में दूसरे बेटे पर किया था हमला

टीआई विनोद मंडावी के अनुसार पिछले साल जून में साहेब लाल और उसके बेटों ने रामचरण के दूसरे बेटे सुरेश कुमार पर हमला किया था। इस मामले में भी तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neighbor attacked the couple and his son with a fatal attack


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/baloda/news/neighbor-attacked-the-couple-and-his-son-with-a-fatal-attack-127693868.html

Post a Comment

और नया पुराने