आंधी से पेड़ गिरे तो 7 ग्रामीणों के घर टूटे रनपुर-कुनकुरी मार्ग पर भी आवागमन ठप

रविवार की शाम को अचानक आंधी चलने और बारिश होने से 7 ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचा वहीं एक बड़े पेड़ के गिरने से रनपुर-कुनकुरी मार्ग बाधित हो गया है। इस हादसे को शिकार होने से पांच लोग बाल-बाल बचे। खंभों के गिरने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। रविवार को दिन भर धूप रहने के बाद शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया और आंधी चलने के बाद तेज बारिश होने लगी। रनुपर क्षेत्र के जोकबहला में शाम 5 बजे बारिश शुरू हुई तो लोग घरों में चले गए। उसी दौरान तेज हवा से घरों पर पेड़ गिरने लगे। इससे एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ दूसरे घर में बुजुर्ग दंपती की भी जान बाल बाल बची। घर क्षतिग्रस्त होने से बुजुर्ग बेघर हो गए हैं।

मामले की जानकारी ग्रामीणों ने विधायक यूडी मिंज और प्रशासनिक अधिकारियों को दी तो उन्होंने मौके पर ग्रामीणों को सहायता भेजने की बात कही। आंधी बारिश से करीब 9 लोगों के घर पर पेड़ गिरे हैं और काफी नुकसान भी हुआ है, हालांकि इस घटना में किसी के जान को नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन उनके घरों में रखे हुए सामन बर्बाद हो गए हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार जोगबहला के मिल्की एक्का , प्रदीप एक्का , भलेरियं टोप्पो, कुलदीप एक्का, तरसिला एक्का, उजिन तिर्की, ललित , के मकान में पेड़ गिर जाने से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पेड़ गिरने से रनपुर कुनकुरी मुख्य मार्ग बंद

जोकबहला के पास एक बड़ा पीपल का पेड़ जड़ सहित उखड़ कर गिरने से मुख्य मार्ग दो जगह प्रभावित हो गई है। इसमें आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। कई लोग दूसरे मार्ग से अधिक दूरी तय कर जा रहे हैं।

जोकबहला सहित 10 गांवों की बिजली गुल

रविवार को जोकबहला में शाम को 5 बजे अचानक आंधी के साथ बारिश से क्षेत्र में तीन बिजली खंभे भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। खंभों के गिरने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित गई है। खंभे के गिरने के कारण रनपुर सब स्टेशन में आने वाले लगभग 10 गांवों में ब्लैक आउट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि बारिश रुकने के बाद ही उनके द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह तक ही इन गांवों में बिजली व्यवस्था बहाल हो पाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If the trees fell due to the storm, the house of 7 villagers on the broken Ranpur-Kunkuri road also stalled


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/if-the-trees-fell-due-to-the-storm-the-house-of-7-villagers-on-the-broken-ranpur-kunkuri-road-also-stalled-127693799.html

Post a Comment

और नया पुराने