कर्मचारी थाने पहुंचे, आज करेंगे सांकेतिक हड़ताल

जिला मुख्यालय में राजस्व निरीक्षक को घर से अगवा कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इससे छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में आक्रोश है। फेडेरेशन के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सिटी कोतवाली में शिकायत की है। विरोध में सोमवार को कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार जशपुर के राजस्व निरीक्षण गोविंद सोनी 5 सितम्बर की रात शहर के विष्णु बागान स्थित अपने घर में थे। उसी दौरान एक चार पहिया वाहन में जशपुर शहर ​निवासी नितेश गुप्ता और सुनिल मिश्रा उनके पास पहुंचे।

दोनों ने निरीक्षक श्री सोनी को वाहन में जबरन बैठाया और घर से थोड़ी दूर ले गए। फेडरेशन द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक दोनों लोगों ने किसी निजी बात को लेकर राजस्व निरीक्षक से विवाद करने लगे। कुछ ही देर में विवाद धक्का मुक्की में बदल गई और धमकी देने के बाद आरोपी राजस्व निरीक्षक को उनके घर के पास उतारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं। रविवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संघ ने भी मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

फेडरेशन के अध्यक्ष उमेश प्रधान ने बताया कि विगत कुछ समय से जिले में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार की शिकायतें मिल रही है। इससे सरकारी कर्मचारियों के कामकाज पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि भय और दबावमुक्त हो कर काम करने के लिए आवश्यक है कि अधिकारियों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। श्री प्रधान ने बताया कि फिलहाल फेडरेशन ने एसपी और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच कर,दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दोषियों की गिरफ्तारी ना होने पर फेडरेशन ने हड़ताल में जाने की चेतावनी भी दी है।

शिकायत मिली है

मामले में शिकायत मिली है, इसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी मिलने पर उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जाएगी।''
लक्ष्मण धुर्वे,कोतवाली प्रभारी,जशपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Employees reached the police station, will strike a token today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/employees-reached-the-police-station-will-strike-a-token-today-127693807.html

Post a Comment

और नया पुराने