नावाडीह में बिजली के तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

सरिया- राजधनवार मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह चौक के नजदीक 11 हजार वोल्टेज प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिया निवासी महेश बर्णवाल का नावाडीह में घर निर्माण हो रहा था। घर के लिए बीम (थम्बा) के छड़ (सरिया) खड़ा करने का काम मजदूरों द्वारा किया जा रहा था।

इसी दौरान अचानक रस्सी टूट गई और वह 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार से सट गया, जिससे मौके पर ही मजदूर की झुलसकर मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय आश्रम निवासी सुनील रबिदास (45) के रुप में की गई। यह देखकर वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भाग गई। जानकारी पाकर स्थानीय जिप सदस्य अनूप पाण्डेय वहाँ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। आक्रोशित लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाकर घटना स्थल के समीप ही रांची- दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/sariya/news/workers-death-due-to-electric-wire-in-nawadih-127690851.html

Post a Comment

और नया पुराने