बाेलेरो की टक्कर से युवक की मौत, बोलेरो से पिस्टल बरामद

बीती रात को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के लिए ले जाने के क्रम में माैत हाे गई। घटना की सूचना पा कर मोके पर पहुंची देवरी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से एक खाली मेक्जिन लगा पिस्टल बरामद किया। घटना देवरी थाना क्षेत्र के खिजुरी-मंडरो मुख्य मार्ग के बरवाबाद बैरिया के पास घटी। जहाँ पर एक बैलोरो के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
घटना के संबंध में बताया जाता है देवरी थाना क्षेत्र के नावाआहार गांव के बिनोद वर्मा 35 वर्ष शुक्रवार रात लगभग आठ मंडरो बाजार से सामान की खरीददारी कर बजाज प्लेटिना बाइक संख्या जेएच 11 डी 2465 से अपना घर जा रहा था कि खिजुरी-मंडरो मुख्य मार्ग के बरवाबाद बैरिया सिमाना पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बोलेरो चार पहिया वाहन संख्या जेएच 11 के 5956 बाइक सवार को अपने चपेट में लिया। बोलेरो बाइक को घसीटते हुए बांस की झाड़ी में घुस गया। घटना के बोलेरो पर सवार चालक सहित अन्य लोग भागने में सफल रहा। शव को अन्तःपरिक्षण के लिए गिरिडीह भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/bolero-collision-killed-young-man-pistol-recovered-from-bolero-127690853.html

Post a Comment

और नया पुराने