पुलिस ने दो दुकानों से लड़कियों के कपडे और ब्यूटी प्रोडक्ट चुराने वाले चोरों को पकड़ लिया है। रविवार को इन युवकों ने बैजनाथ पारा स्थित दुकानों में हाथ साफ किया था। लगभग 4 लाख का सामान चोरी कर ले गए थे। इनके पास से चोरी की सारी चीजें पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस को शक है कि युवकों के साथ कुछ और बदमाश भी रहें होंगे जिनकी तलाश जारी है। युवकों ने दुकानों से लड़कियों की जींस, टॉप, क्रीम समेत 5 क्रेडिट कार्ड भी चुराए थे।
चोरी के बाद एक क्रेडिट कार्ड से तेलीबांधा के पंप में पेट्रोल लिया। इसका मैसेज दुकानदार के पास आया। मैसेज के आधार पर पुलिस पेट्रोल पहुंची। वहां लगे कैमरे से फुटेज निकाले। एक युवक की पहचान बैजनाथपारा के आतिफ के तौर पर हुई। इसके घर पर छापा मारकर पुलिस ने इसे पकड़ लिया। आतिफ खान चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। उसने अपने दोस्त अक्षय ठाकुर के साथ एक दिन पहले ही प्लानिंग कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अक्षय को भी पुलिस ने पकड़कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/two-crooks-stealing-girls-jeans-cream-and-shampoo-arrested-raipur-police-kotwali-baijnathpara-theft-127694885.html
एक टिप्पणी भेजें