जांजगीर जिले के कोविड अस्पताल में एक शराबी घुस आया। यहां उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। युवक ने पत्नी से मुलाकात की, मेडिकल स्टाफ से झगड़ा किया अस्पताल का दरवाजा तोड़ दिया और भाग निकला। यह सब कुछ ऐसे अस्पताल में हुआ जहां किसी को प्रवेश की अनुमति ही नहीं है। दरवाजा टूटने की आवाज पर अस्पताल के सभी लोग डर गए। मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर ने युवक को रोका मगर वो सीधे संक्रमित मरीजों के वार्ड में घुसा और अपनी पत्नी के पास जाकर बैठ गया। जब टीम ने पुलिस बुलाने की तैयारी तो युवक भाग निकला।
जिला अस्पताल के पीछे बने कोविड एक्सक्लूसिव अस्पताल में मंगलवार की रात 1 बजे के आस-पास यह हंगामा हुआ था। युवक का नाम अमित सोनी बताया जा रहा है। डॉ. प्रभात पांडेय घटना के समय ड्यूटी पर थे। उन्होंने बाहर जाने के लिए कहा तो वह डॉक्टर से ही उलझ गया। बहस करने लगा। दैनिक भास्कर से डीपीएम विभा टोप्पो ने कहा कि घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए चर्चा हुई है। एसपी को भी इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस अब युवक की तलाश में है। दूसरी तरफ अब पुलिस अधिकारी अस्पताल में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी में हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/drunken-man-entered-into-kovid-hospital-in-janjgir-young-man-vandalized-and-ill-treated-doctor-at-cavid-hospital-police-is-looking-for-the-young-man-in-this-case-janjgir-corona-127677949.html
एक टिप्पणी भेजें