बीजापुर में मंगलवार सुबह असिस्टेंट पुलिस कांस्टेबल की पत्नी का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद महिला का शव नगर पालिका कार्यालय के पीछे फेंक दिया गया। महिला दो दिन से लापता थी। शव के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी है। वारदात बीजापुर कोतवाली क्षेत्र की है।
शांति नगर वार्ड निवासी अनिता ककेम पत्नी सोनू ककेम रविवार से लापता थी। सोनू सहायक कांस्टेबल है। पत्नी अनिता की तलाश के लिए सोनू ने अपने ससुरालवालों से भी बात की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच मंगलवार सुबह रिहायशी इलाके में अनिता का शव पड़ा मिला।
नगर पालिका उपाध्यक्ष ने दी पुलिस को सूचना
नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर को महिला का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल पर खून और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहां भरे पानी में शव आधा डूबा हुआ था। यह भी आशंका है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/body-of-chhattisgarh-police-constables-wife-found-in-bijapur-127674143.html
एक टिप्पणी भेजें