कपड़े उतारकर युवक पीटते बदमाशों का वीडियो वायरल, रायपुर पुलिस की सायबर टीम जुटी जांच में

शहर में मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें एक युवक को दो लड़के लात, घूसों और डंडों से पीटते दिख रहे हैं। मार खाने वाले युवक के बदमाशों ने कपड़े उतरवा दिए हैं और दौड़ा-दौड़ाकर युवक को पीटा जा रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचा। जिस किसी ने भी वीडियो को देखा उसने आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग की। अब रायपुर पुलिस की सायबर शाखा इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


सायबर शाखा के अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि शुरूआती जांच में हम उस युवक तक पहुंच गए हैं, जो इस वीडियो में पिट रहा है। उस युवक से पूछताछ की जा रही है। मारपीट करने वाले युवक का नाम सुनील मंडोतिया है, सुनील फरार है। यह वीडियो मार्च के महीने में बनाया गया था, जो अब वारयल हुआ है। अब इस वीडियो के सामने आने से बेखौफ गुंडागर्दी की इस घटना के तार रायुपर के रक्सेल गैंग से जुड़ रहे हैं। वीडियो में सुनील राणे नाम के युवक को यह कहते हुए पीट रहा है कि उसने संजय भाई का नाम कैसे लिया। सुनील की फेसबुक प्रोफाइल तस्वीरें विनय रक्सैल की आईडी को टैग की गई हैं। मौदहापारा के रहने वाले विनय पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो वायरल वीडियो का ही एक अंश है, इस वीडियो में आरोपी युवक जानबूझकर अपनी करतूत को कैमरे पर रिकॉर्ड करवा रहा है। इस बेखौफ अंदाज में इस तरह की घटना को अंजाम देने की वजह से अब पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/video-of-youth-beating-in-raipur-goes-viral-cyber-team-is-investigating-raipur-police-video-chhattisgarh-crime-127674471.html

Post a Comment

और नया पुराने