रायपुर के कोविड सेंटर में जमीन पर गिर पड़ा मरीज, मरीजों के हंगामा करने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

राजधानी में एक कोविड सेंटर से डराने वाली तस्वीरें आई हैं। एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें कोरोना संक्रमित जिंदगी के लिए जूझ रहा है। सेंटर में शुक्रवार को एक मरीज की तबीयत अचानक खराब हो गई। सेंटर के कैंपस में बाहर की तरफ वो गिर पड़ा। मरीजों ने हंगामा किया तो स्वास्थ्य विभाग की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने पाया कि मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम उस मरीज के सीने को पंप कर उसकी सांसों की गति को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।

डर और हैरत के ये हालात नवा रायपुर के उसी कोविड सेंटर के हैं जहां मरीज की हालत बिगड़ गई थी।
डर और हैरत के ये हालात नवा रायपुर के उसी कोविड सेंटर के हैं जहां मरीज की हालत बिगड़ गई थी।

स्वास्थ्य मंत्री भी आए थे
यह घटना नवा रायपुर के होटल मैनेजमेंट संस्थान की है। सेंटर के बाकी मरीज बड़ी हैरानी से अपनी आंखों के सामने ये सब कुछ होता देख रहे थे। इस सेंटर में फिलहाल 576 संक्रमित रह रहे हैं। यह सभी हल्के लक्षण वाले मरीज हैं। संक्रमित व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से कुछ देर पहले ही इस सेंटर का प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जायजा लिया था। इस घटना के बारे में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने कहा कि एक व्यक्ति चक्कर खाकर गिर गया था, उसे अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है, वहां उसका इलाज किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो नवा रायपुर के कोविड केयर सेंटर की है। इस संक्रमित की स्थिति को देख बाद में इसे अंबेडकर अस्पताल जे जाया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/video-of-kovid-center-in-upvara-area-of-raipur-cpr-given-to-a-serious-patient-chhattisgarh-corona-127708436.html

Post a Comment

और नया पुराने