रायपुर के पुलिसकर्मी ने शराबियों को पीटा, शिकायत करने थाने गए तो दिखाया कार्रवाई का डर

शुक्रवार को उरला इलाके से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस का जवान एक शख्स को पीटते हुए दिख रहा है। जिस शख्स को पीटा जा रहा है वो शराब के नशे में नजर आ रहा है। घटना के वक्त वहां मौजूद दूसरे युवक ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जब पुलिस जवान का ध्यान इस बात पर गया तो फिर वीडियो बना रहे युवक को भी पीटा ।

यह है पूरा मामला
वीडियो में पुलिस से पिटते हुए व्यक्ति का नाम अवध साहू है। अवध अपने दामाद रविशंकर के साथ चौक पर खड़ा था। अवध ने बताया कि डायल 112 की गाड़ी से उतरे जवान ने सीधे मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मेरे दमाद ने वीडियो बना लिया। जब इस घटना की शिकायत लेकर थाने गए तो वहां पुलिस ने हमें कार्रवाई के नाम पर डराया।


रविशंकर ने कहा कि इलाके के पार्षद लेखराम ने भी थाने पहुंचकर माफी मांगने के लिए कहा इसलिए हमने माफी मांग ली। दूसरी तरफ इस मामले में उरला पुलिस का दावा है कि दोनों ससुर-दामाद शराब के नशे में पुलिस को लेकर अपशब्द कह रहे थे, इसलिए विवाद की स्थिति बनी, घटना की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो रायपुर की है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कहा जा रहा है शराबियों ने पुलिस को अपशब्द कहे थे, हलांकि पुलिस की पिटाई का शिकार होने वाले कह रहे हैं कि उन्हें क्यों मारा गया यह समझ नहीं आया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raipur-policeman-beat-up-alcoholics-chhattisgarh-raipur-police-viral-video-in-urla-area-127708236.html

Post a Comment

और नया पुराने